आंगनबाड़ी केंद्र, डे केयर सेंटर समेत शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहा
स्कूलों के सोशल मीडिया समूहों में तुरंत सूचना शेयर की गई : रतन ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बुधवार रात व वीरवार दिन को भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते एसडीएम पांवटा ने शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूचना शेयर कर दी थी। क्षेत्र के स्कूलों में व्हटसएप समूहों के माध्यम से धड़ाधड़ सूचना शेयर हुई। इसके चलते अधिकतर स्कूलों में स्कूली बच्चों व अभिभावकों तक सूचना पहुंच सकी। सुबह तेज बारिश होने पर आसपास के बहुत कम ही बच्चे स्कूल पहुंचे। जिनकों अवकाश रहने की सूचना देकर तुरंत वापस भेज दिया गया।
बता दें कि तेज बारिश होने और पूर्वानुमान के चलते एसडीएम पांवटा ने वीरवार सुबह 4.27 बजे ही सूचना शेयर कर दी थी। इसके बाद सोशल मीडिया में धड़ाधड़ सूचना का आदान प्रदान हुआ। पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य रतन ठाकुर तथा पीएमश्री छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तारुवाला पांवटा साहिब डॉ. प्रेमपाल ठाकुर ने बताया कि अधिकतर बच्चों को ग्रुप के माध्यम से सूचना दे दी गई थी। इससे अधिकतर विद्यार्थियों और अभिभावकों तक सूचना पहुंच गई। सुबह काफी बारिश होने पर बहुत कम ही विद्यार्थी पहुंचे। जिनकों अवकाश रहने की सूचना देकर तुरंत वापस भेज दिया गया था।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि बुधवार मध्यरात्री से ही भारी बारिश होने के चलते 26 सितंबर को अवकाश की सूचना शेयर कर दी गई थी।