मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
राजगढ़ (सिरमौर)। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ उपमंडल के 18 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पात्रता के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ में हुए कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर एसडीएम ने पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्यक्षेत्र में चिह्नित लाभार्थियों के अतिरिक्त किसी भी अनाथ, दिव्यांग, निराश्रित बच्चे व व्यक्ति जिसकी आयु 27 वर्ष से कम हो इस योजना के लाभ से वंचित न रहने देने का आह्वान किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को मिलने वाले लाभों व प्रावधानों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी व बाल विकास परियोजना राजगढ़ के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। संवाद