फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: स्काउट और गाइड्स ने दी लिखित और प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास और स्काउटिंग कौशल का दिया विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स संगठन की ओर से 5 से 8 जुलाई तक नाहन में चार दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर के 94 स्काउट एवं गाइड्स ने भाग लिया।
शिविर में स्काउट एवं गाइड्स ने प्रवेश स्तर से तृतीय सोपान तक पाठ्यक्रम पूर्ण किए। इसके आधार पर उनकी लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाएं हुईं। इसके अलावा प्रतिभागियों को स्काउटिंग से जुड़ी गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में लेशिंग, गैजेटिंग, लेआउट, टर्नआउट तथा बीपी सिक्स जैसी गतिविधियों पर फोकस किया गया। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और टीम भावना का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय शिविर का समापन शिक्षा उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा) एवं जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट एवं गाइड्स राजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक (निरीक्षण) सीमा धीमान, अनुभाग अधिकारी अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। समापन समारोह में राजेश कुमार ने कहा कि स्काउट एवं गाइड जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिविर में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त सुषमा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ. संजीव ने शिविर आयुक्त का दायित्व निभाया। उनके साथ जिला सचिव सुशील शर्मा तथा अर्चना शर्मा ने भी शिविर के संचालन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें