फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोटड़ी व्यास स्कूल ने जीता ऑलराउंड बेस्ट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास ने 39वीं माजरा खंड स्तरीय प्रतियोगिता में ऑलराउंड बेस्ट का खिताब जीता। आदर्श विद्या निकेतन स्कूल रामपुर भारापुर, धौलाकुआं में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने योग, जूडो और कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह सहित सुमन देवी, पवन कुमार, कश्मीर कौर, मुल्कराज और समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें