फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुरुष वर्ग में कॉलेज-ए और महिला वर्ग एनोवेटर्स अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर करवाई कबड्डी प्रतियोगिता संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के शारीरिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। समन्वयक डॉ. उत्तमा पांडे ने बताया कि सात टीमों के 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में डायनेमिक बुल्स, कॉलेज-ए, ड्रीम नाहन, सिरमौर बुल्स और महिला वर्ग में सिरमौर हिल्स, एनोवेटर्स, पैंथर्स टीमें शामिल रहीं।
पुरुष वर्ग में कॉलेज-ए और महिला वर्ग में एनोवेटर्स विजयी रहे। प्रो. भारती ने बताया कि हॉकी के महान खिलाड़ी ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम भारद्वाज ने कहा कि स्वस्थ जीवन की कुंजी खेलकूद व व्यायाम है। विद्यार्थी को नियमित जीवनचर्या में ऐसी गतिविधियों में भाग लेकर मानसिक व शारीरिक सर्वांगीण विकास करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ सहआचार्य डॉ. नीलकांत, डॉ. सरिता बंसल, डॉ. रविकांत, डॉ. रीना चौहान, प्रो. देवेंद्र, डॉ. अनुप, डॉ. पंकज, प्रो. लक्षिता, प्रो. मनोज, प्रो. विनोद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें