नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय पनियाली का कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा सराहनीय रहा। मुकुल ने 700 में से 682 अंक (97.4 प्रतिशत) प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। 13 में से 11 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक राकेश मोहन शर्मा ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी है। संवाद