नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 91.67 प्रतिशत रहा। इससे पूर्व बारहवीं कक्षा का परिणाम भी शानदार रहा था। कला संकाय में मिस्बाह, आरुषि शर्मा व वंशिका भारद्वाज ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में सुदीप्ति चौहान प्रथम, आकांक्षा दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स संकाय में प्रकृति शर्मा ने प्रथम, अंकिता ठाकुर ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपिका ने छात्राओं को बधाई दी है। संवाद