फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यालय प्रवक्ता संघ सिरमौर ने उच्च निदेशक से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
नाहन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक से भेंट करता विद्यालय प्रवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सरकार से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर महंगाई भत्ता और एरियर मिलने की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला अध्यक्ष डॉ. आईडी राही की अध्यक्षता में पदोन्नत उप निदेशक स्कूल शिक्षा (उच्च ) डॉ. मदन लाल से शिष्टाचार भेंट की और प्रवक्ताओं की विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव सिंह चौहान, संजय शर्मा, फतेह पुंडीर, डॉ शैली गोपाल, नीतू तोमर, सत्यपाल चौहान, डाइट नाहन की प्रधान एकता शर्मा, बसंत, वीरभद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने उप निदेशक को विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा और शिक्षा संस्थानों और विद्यार्थियों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।
साथ ही प्रवक्ता संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों और संशोधित वेतनमान के एरियर की मांग की है। प्रवक्ता संघ राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर और जिला अध्यक्ष डॉ. आईडी राही ने कहा कि कर्मचारी पिछले लंबे समय से मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास कर अपने वित्तीय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार के लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी महंगाई भत्ता 15 प्रतिशत बाकी है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़ कर बाकी सभी कर्मचारियों के संशोधित वेतन मान का एरियर वर्षों से लंबित है। प्रवक्ता संघ ने आशा व्यक्त की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों की आशा के अनुकूल उनके लंबित वित्तीय लाभ प्रदान करने की घोषणा करेंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें