ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में केंद्र सरकार के द्वारा पोस्ट मैट्रिक एससी, एसटी, ओबीसी छात्रवृत्ति, आर्थिक पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति चलाई गई है। जबकि राज्य प्रायोजित छात्रवृत्ति में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, कल्पना चावला, ओबीसी छात्रवृत्ति, इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना, आईआरडीपी छात्रवृत्ति, अपंगता छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें हिमाचल का प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र मुखिया के नाम, छात्रवृत्ति की आवेदन करने के लिए आय की सीमा और पिछली कक्षा का प्रमाण पत्र और फीस रसीद समेत ऑनलाइन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहाकि छात्रवृत्ति के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि लाभार्थी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के निश्चित तिथि में आवेदन करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के 76 विद्यार्थी उपस्थित रहे।