फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसवीएम कमरऊ और माजरा केंद्र में मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के तहत माजरा केंद्र संकुल पांवटा साहिब, सिरमौर में परीक्षा देते छात्
विज्ञापन
दोनों छात्रवृत्ति परीक्षा केंद्रों में करीब 125 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल शिक्षा समिति के माध्यम से मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करवाया गया। जिला सिरमौर के एसवीएम हाई स्कूल कमरऊ और एसवीएम हाई स्कूल माजरा केंद्र में संपन्न हुई जिसमें 125 मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कमरऊ केंद्र में परीक्षा अधीक्षक नरेंद्र शर्मा और प्रांत पर्यवेक्षक आरती पाराशर ने परीक्षा संपन्न करवाई गई। वहीं, दूसरी ओर माजरा केंद्र में परीक्षा अधीक्षक पूर्ण सिंह चौहान और प्रांत पर्यवेक्षक डॉ. मनोज शर्मा ने संपन्न करवाई। यह परीक्षा समिति के माध्यम से प्रत्येक वर्ष आयोजित करवाई जाती है जिसमें बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, उप प्रधानाचार्य कविता शर्मा, निशा वर्मा और नाजिमा आदि उपस्थित रहे।

मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के तहत माजरा केंद्र संकुल पांवटा साहिब, सिरमौर में परीक्षा देते छात्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें