फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिलेभर स्कूलों में विद्यार्थियों ने दी मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
पीएमश्री स्कूल नाहन में मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन




विधानसभा से चयनित 100-100 विद्यार्थियों का दी जाएगी मुफ्त कोचिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में शुक्रवार को राज्यव्यापी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिला की सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में परीक्षा सुबह ठीक 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चली। सीसीटीवी कैमरों और शिक्षकों की कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सनद रहे कि प्रदेश सरकार और क्रैक एकेडमी के बीच हुए समझौते के तहत इस परीक्षा का आयोजन प्रदेशभर के सरकारी और चयनित निजी स्कूलों में किया गया। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से 100-100 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे लाना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। कुल 6,800 छात्रों को इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने सभी उप-निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों को इस परीक्षा के प्रति प्रेरित करें ताकि उनके सीखने के स्तर का भी मूल्यांकन हो सके।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय राघव ने बताया कि जिला के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में सरकारी और निजी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें