फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणु मंच से हुआ भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा का मार्मिक मंचन

विज्ञापन
रेणु मंच पर परशुराम महागाथा का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रेणु मंच से हुआ भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा का मार्मिक मंचन

रेणुका मेले की अंतिम संध्या में संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ ने दी प्रस्तुति

दर्शकों के दिलों को छू गया सहस्रबाहु, रावण और परशुराम का किरदार

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या संवाद थिएटर ग्रुप चंडीगढ़ के कलाकारों के नाम रही।

इन कलाकारों ने भृगुवंशी भगवान परशुराम महागाथा का आध्यात्मिक और मार्मिक मंचन करके दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इस मंचन में भगवान परशुराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर तक तमाम प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया जिसका सैकड़ों दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस प्रस्तुति में रावण, सहस्रबाहू, लक्ष्मण, परशुराम संवाद, जमदग्नि सहस्रबाहु वध और सीता स्वयंवर के दृश्य दर्शकों के दिलों को छू गए।

महाकथा में राम-राम जय परशुराम, राम-राम जय भृगु के लाल, जमदग्नि के घर बाजे रे बधाई, गोद लिए भर रेणुका माई, झूमें के नाचे हर लोग लुगाई, रेणुका सुत किया घोर प्रहारा, परशु उठाए परशुराम क्रोध की ज्वाला आदि अनेकों गीतों का भजनों को समावेश भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
विज्ञापन


मंचन के दौरान सहस्त्रबाहु और परशुराम का किरदार दर्शकों को खूब भाया। इन दोनों किरदारों के अभिनय की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। पूरे तीन घंटे चले इस मंचन में दर्शक भी रेणु मंच से हिल न सके।

मंचन के दौरान सहस्रबाहु का किरदार अरविंद शर्मा, परशुराम साजन, रेणुकाजी का रजनी बजाज, राम का किरदार हनी सिंह, रावण का उदय कुमार, ऋषि जमदग्नि का किरदार हंसराज, सीता का हिमांशी राजपूत, लक्ष्मण का कृष्णा व जनक का किरदार प्रवीण ने निभाया।

जबकि मंचन का निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया। इसके साथ ही मंच के करीब तीन दर्जन कलाकारों ने अलग-अलग किरदारों से अंतिम संध्या को यादगार बनाया।

...

राज्यपाल ने की खूब सराहना

आखिरी संख्या की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने की। उन्होंने मंचन का लुत्फ उठाने के साथ ही कलाकारों की अभिनय की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सदियों पुरानी परंपरा व देव संस्कृति को संजोकर रखने में सार्थक साबित होते हैं।
विज्ञापन


इस मौके रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, उपायुक्त सुमित खिमटा, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, एडीसी एलआर वर्मा, एसडीएम रजनेश कुमार, तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर व सीईओ रविंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

रेणु मंच पर परशुराम महागाथा का मंचन करते कलाकार। संवाद

रेणु मंच पर परशुराम महागाथा का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें