फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: परिवार को सुदृढ़ बनाने के लिए पीढ़ियों के बीच संवाद और विश्वास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धरयार में तहसील कल्याण कार्यालय सराहां के सहयोग से संवाद शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य परिवारों में विभिन्न पीढ़ियों के मध्य संवाद, पारस्परिक सम्मान, स्नेह एवं संस्कारों को सुदृढ़ बनाने के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
सबसे पहले राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता डॉ सुरेश कुमार ने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में परिवार, समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के लिए पीढ़ियों के मध्य संवाद और विश्वास को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा की आरुषि व श्रेणी और नवमीं कक्षा की प्रियांशी ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। वहीं, वंशिका और अंशु ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सोनम और आरती ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगा दिए।
अपने संबोधन में तहसील कल्याण अधिकारी पच्छाद सरला कुमारी ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में अंतरपीढ़ीगत बंधन को सुदृढ़ बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने परिवारों में संवाद, परस्पर सम्मान, संवेदनशीलता और साझा मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, डॉ. सुरेश कुमार, सेवानिवृत्त सैनिक ओम प्रकाश चौहान, अरुण कुमार, कमलेश कुमारी, पवन भंडारी, सुनील, राहुल शर्मा, अनुपमा शर्मा समेत अन्य लोग और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें