फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां-चंडीगढ़ सड़क की हालत सुधारने की मांग

विज्ञापन
सड़क की समस्या को लेकर लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपते घिन्नीघाड़ क्षेत्र के लोग। स्रोत : ग
विज्ञापन
-लोक निर्माण मंत्री से मिला लोगों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। सराहां-चंडीगढ़ सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर घिन्नीघाड़ विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की खराब हालत के साथ-साथ हाल ही में हुई टारिंग की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंच के प्रधान केहर सिंह ने किया। इस दौरान हेम चंद, पंकज कुमार, चेतन कुमार, कमल नागवान, रमेश चंद और सहदेव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री को बताया कि यह सड़क पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है। यह सड़क हरियाणा होते हुए सीधे चंडीगढ़ को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दूरी होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। बावजूद इसके सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सराहां मंडल के अंतर्गत आने वाली कई सड़कों पर या तो टारिंग नहीं हो रही है, या फिर जहां कार्य हो रहा है, वहां गुणवत्ता का अभाव है। कुछ सड़कों पर टारिंग का कार्य शुरू होने के बाद बीच में ही रोक दिया गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें