राजगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियों दीदग में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में संजीव को समिति का अध्यक्ष और कपिल को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह समिति के सदस्य सचिव होंगे। कार्यकारिणी में पूनम, विकास, वीरेन्द्र, करुणा, प्रोमिला, मनीष ठाकुर, पूजा, रंजीता, हंस राज, संजीव, संजय चायक, ममता, वेद प्रकाश, जयपाल ठाकुर, फूल कुमारी, भारत भूषण और प्रेम सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रताप ठाकुर, रणबीर ठाकुर, जयप्रकाश और संजीव चौहान को समिति में नामित सदस्य होंगे। संवाद
.......
भीमानंद शर्मा बने पनार स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष
ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनार की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव में भीमानंद शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया प्रधानाचार्य विरेन्द्र कुमार पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रवि ठाकुर को उपाध्यक्ष और प्रधानाचार्य को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा रघुवीर सिंह, ओम प्रकाश, नीलम, कुसुम, सूमन, आशा, श्यामा, रमा, राजन भारद्वाज और मेहर सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संवाद
.........
निर्जला एकादशी पर नवयुवक मंडल ने मरीजों को बांटे फल व जूस
राजगढ़। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नवयुवक मंडल मढ़ेडा ने राजगढ़ अस्पताल में मरीजों को फल और जूस वितरित किए। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके अलावा युवक मंडल के सदस्यों ने शिरगुल चौक राजगढ़ में राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए मीठे जल की छबील लगाई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्यास बुझाई। इस दौरान लोगों को फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नवयुवक मंडल के प्रधान निशेष शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज, अरुण शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, पारुल, अभिषेक, हिमांशु, सीतांशु, रमन और साहिल आदि युवा मौजूद रहे। संवाद
सानियो दीदग स्कूल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्रोत : स्कूल
सानियो दीदग स्कूल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। स्रोत : स्कूल