फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
(ग्राउंड रिपोर्ट)पंकज भटनागर
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

सड़कों और गलियों में लगे कूड़े के ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा
क्षेत्रवासियों ने कहा- अस्थायी व्यवस्था नाकाफी, जल्द निकाला जाए समाधान

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चार दिन से चल रही सीएलसी कंपनी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने पांवटा साहिब की सफाई व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। शहर के 13 वार्डों, मुख्य सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सड़कों के किनारे जमा गंदगी से दुर्गंध फैलने लगी है, वहीं लोगों को अब बीमारियां फैलने का भी डर सताने लगा है। नगर परिषद की ओर से नियमित सफाई कर्मचारियों और कूड़ा संयंत्र योजना के सफाई कर्मियों के सहारे व्यवस्था संभालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण यह अस्थायी व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हो रही है।
नगर परिषद की ओर से सीएलसी के तहत कार्यरत सफाई कर्मियों को अन्य वार्डों में भेजने का फैसला लिया गया था। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को शहर की सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेरों ने व्यवस्था की जमीनी तस्वीर सामने रख दी। बाजारों, मोहल्लों और वार्डों के साथ एनएच-7 के किनारे भी जगह-जगह गंदगी दिखाई दी।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएलसी सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद


लोग बोले, हर वार्ड में फैल रही दुर्गंध
पांवटा साहिब निवासी पंकज भटनागर ने कहा कि हर वार्ड में गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन और नगर परिषद को सफाई कर्मचारियों की समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके।
सचिन वर्मा ने कहा कि एनएच-7 और वार्डों की गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। खासकर एनएच के किनारे हालात बदतर हैं। यहां कूड़े के ढेर ही नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों की मांगों और जायज मुद्दों का समय रहते समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



एक दर्जन स्थायी कर्मियों के सहारे 13 वार्ड
वार्ड-13 शिवा कॉलोनी निवासी दिनेश शर्मा ने कहा कि सीएलसी सफाई कर्मचारी अपनी मांगें प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष रख चुके हैं। मात्र करीब एक दर्जन स्थायी सफाई कर्मचारियों के सहारे सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था संभालना मुश्किल है। यही कारण है कि अब वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है और आम जनता की दिक्कतें बढ़ रही हैं। पूर्व पार्षद धनवीर कपूर ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से सभी 13 वार्डों और मुख्य सड़कों पर सफाई ठीक से नहीं हो पाई है। गली-गली में कूड़ा-कचरा फैल रहा है। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रशासन और नगर परिषद को जनता की समस्या का जल्द समाधान कर शहर को गंदगी से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें