कफोटा कॉलेज में संविधान दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं: स्रोत: कालेज
राजकीय महाविद्यालय कफोटा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/कफोटा(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें संविधान की शपथ ग्रहण, संविधान के उद्देश्यों एवं महत्व पर चर्चा तथा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे।
कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. सुमित्रा नेगी ने इस पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की शपथ के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने भारतीय संविधान के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान आयोजित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में निकिता ने प्रथम स्थान, अंजलि शर्मा ने द्वितीय व रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने राजनीति शास्त्र विभाग के इस प्रयास की सराहना की और विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
संवाद
कफोटा कॉलेज में संविधान दिवस पर शपथ लेते छात्र-छात्राएं: स्रोत: कालेज