फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

सार

कोटड़ी ब्यास पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर ने विधिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों को कानूनी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई। इस आयोजन से ग्रामीणों में विधिक जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटड़ी ब्यास पंचायत में विधिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर की ओर से कोटड़ी ब्यास पंचायत में विधिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को नालसा की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने ग्रामीणों के सवाल सुने और समाधान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पांवटा साहिब से अधिवक्ता आमना, पीआरवी संजीव कुमार, पीआरवी मीना, पीआरवी सरिता व पंचायत प्रधान सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता और संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी की। संस्था की अध्यक्ष ने सामाजिक अभियानों एवं मुहिमों की जानकारी साझा की। ग्रामीणों को कानूनी सहायता और अधिकारों के बारे में जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें