पुलिस लाइन नाहन में स्मृति परेड का आयोजन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के उपलक्ष में पुलिस लाइन नाहन में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवान जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा तथा जिला सिरमौर पुलिस के जवानों ने गतवर्ष बलिदान हुए पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।