-सैनी समाज हिमाचल प्रदेश इकाई के प्रधान अनिल सैनी करेंगे बैठक की अध्यक्षता
-सैनी समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, एकता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश इकाई पांवटा साहिब की बैठक एक मार्च को लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब में सुबह 11 बजे आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल सैनी करेंगे। बैठक में सैनी समाज के उत्थान, सर्वांगीण विकास, शिक्षा में अग्रणी, एकता व सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर विचार मंथन किया जाएगा।
पांवटा इकाई सैनी समाज के मुख्य प्रवक्ता जगजीत सिंह सैनी ने बताया कि सैनी समाज से आग्रह किया है कि इस बैठक में महिलाएं एवं पुरुष बढ़ चढ़कर भाग लें। इस बैठक में सैनी समाज के सुधार के लिए शिक्षा, आर्थिक मजबूती और जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने एवं छात्र, छात्राओं को शिक्षा में अव्वल रहने, बालिकाओं का सशक्तीकरण करने पर विचार किया जाएगा।
हिमाचल में सैनी समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा में अग्रणी, एकता और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के माध्यम से सैनी समाज को सशक्त बनाने के लिए के लिए यह बैठक रखी गई है।
संवाद