सरदार गुरदीप सिंह गैरी को सर्वसम्मति से सैनी समाज पांवटा इकाई का अध्यक्ष चुना गया
ऑल इंडिया सैनी समाज की पांवटा साहिब ब्लॉक की इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को पांवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में ऑल इंडिया सैनी समाज की पांवटा साहिब ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल सैनी ने की। बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज के महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई।
इस दौरान ऑल इंडिया सैनी समाज के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने संबोधन में कहा कि सैनी समाज के उत्थान, शिक्षा स्तर को सुधारने व सामाजिक गतिविधियों में बेहतर कार्य करने का हर संभव प्रयास होगा। बैठक में प्रदेश, जिला व स्थानीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यों को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही है।
बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज की पांवटा साहिब ब्लॉक की कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। सरदार गुरदीप सिंह गैरी को पांवटा इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सरदार सिमरत सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश सैनी उपाध्यक्ष, सरदार बलविंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह बंगा उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह को महासचिव, हाकम सिंह को महासचिव, गुरजीत सिंह नंबरदार को संयुक्त सचिव, हरिंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, सुरजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, विनोद सैनी को सह-कोषाध्यक्ष, सुरेश सैनी को मंच-सचिव, गुरदयाल सिंह को मुख्य सलाहकार, अवतार सिंह देवीनगर को मुख्य सलाहकार, खेमचंद सैनी नवादा को मुख्य सलाहकार, सरदार त्रिलोक सिंह तारुवाला को प्रवक्ता तथा चरणजीत सिंह जैलदार को मीडिया प्रभारी सर्व समिति से नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी ने तुरंत प्रभाव से अपना पद ग्रहण किया है तथा ऑल इंडिया सैनी समाज उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हिमाचल प्रदेश के ऑल इंडिया सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी समाज से पांवटा साहिब पूरे ब्लॉक से सैकड़ों की संख्या में सैनी सदस्य आए हुए थे।
संवाद