भरली कॉलेज में परिसर की सफाई करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नघेता (सिरमौर)। सिरमौर जनपद के पांवटा साहिब उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय भरली (आंज-भोज) में महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से ईको क्लब ने सफाई अभियान चलाया। यह गतिविधि कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. टीएस चौहान के संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस दौरान, लगभग 60 विद्यार्थियों ने पूरे कॉलेज परिसर की सफाई में उत्साहपूर्वक भाग लिया। ईको क्लब की प्रभारी प्रो. रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
-संवाद