फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में सादिया, आदिबा और मनीष पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग में खुशी और नारा लेखन में शीतल ने मारी बाजी
विज्ञापन

मिश्रवाला स्कूल में सड़क सुरक्षा क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिश्रवाला में रोड सेफ्टी क्लब ने विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विजयी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। यातायात पुलिस पांवटा साहिब के आरक्षी मनोज तोमर, मुबारिक खान और माजरा पुलिस थाना से आरक्षी कुलदीप, आरक्षी निशा व अश्वनी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। मनोज तोमर ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवानी बहुगुणा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में ग्रुप-ए के सादिया, आदिबा और मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर ग्रुप-सी के उमेरा, अभिषेक और मुस्कान रहे। पेंटिंग में प्रथम स्थान खुशी (कक्षा 9), द्वितीय स्थान मनीष को मिला। नारा लेखन में प्रथम स्थान शीतल ने प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बारहवीं की छात्रा अफसाना ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में क्लब का गठन किया गया है। समय-समय पर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ से मोनिका कौशल, प्रियंका वर्मा, रेनू गौर, राजेश कुमार, पुजेता शर्मा, अलका देवी, दिनेश कुमार किरण और गुरजीत सिंह समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें