पांवटा साहिब (सिरमौर)। सदाबहार स्पोर्ट्स क्लब माजरा ने जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करवाई। सीनियर टीम में कर्ण एकादश ने तथा जूनियर में सदाबहार स्पोर्ट्स क्लब माजरा ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अंडर-14 जूनियर वर्ग के रोमांचक फाइनल में 1-0 से जीत दर्ज की। इसमें एकमात्र निर्णायक गोल मास्टर कृष्ण ने किया। जीत के बाद युवा टीम ने खूब जोश में विजयी जुलूस निकाला। सीनियर वर्ग में कर्ण एकादश ने जहांगीर एकादश को 9-7 से हरा कर ट्रॉफी जीत दर्ज की।
पूर्व हॉकी कोच चंडीगढ़ गोविंद वल्लभ डंगवाल ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेष कर युवा प्रतिभाओं को तराशा जा सके। सीनियर वर्ग हॉकी में कर्ण एकादश ने जहांगीर एकादश टीम को 9-7 से हरा कर खिताब जीत लिया। जूनियर वर्ग में सदाबहार माजरा जूनियर की टीम व एबी एकादश जूनियर टीमों के बीच फाइनल हुआ जिसमें अंतिम समय तर कांटेदार टक्कर हुई। विजेता रही सदाबहार जूनियर की तरफ से एकमात्र गोल मास्टर कृष्ण ने कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
माजरा खेल मैदान में हुए समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद माजरा सीट सदस्य चैन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने समय में खुद भी धावक रहे हैं। सदाबहार स्पोर्ट्स क्लब व पूर्व हॉकी कोच जीबी डंगवाल के प्रयास सराहनीय हैं। इससे क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। युवा शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों में शरीक होकर नशे की चपेट में आने से भी बच सकेंगे। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को जलपान के लिए 500 रुपये तथा भूतपूर्व सूबेदार दाता राम ने 500 राशि ईनाम दी। इस मौके पर माजरा के पूर्व हॉकी खिलाड़ी व सदाबहार क्लब सदस्य लक्ष्मी रतन अत्री, अर्जुन सिंह नागरा, मुस्काल अली, गोविंद बल्लभ व दाता राम समेत समेत सदाबहार स्पोर्ट्स क्लब सदस्य व स्थानीय क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।