पांवटा साहिब साध संगत सेवा समिति की बैठक आयोजित
मुख्य गुरुद्वारा साहिब में विशेष बैठक के दौरान विचार-विमर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पंजाब में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सहायता के लिए पांवटा साहिब साध
संगत सेवा समिति का गठन किया गया है। पिछली बैठक में आपदा प्रभावित एक गांव को गोद
लेने का फैसला हुआ था। इसी मुहिम के तहत पंजाब अमृतसर के कुरालीया गांव को गोद लिया
गया है। समिति की बैठक में फैसल लिया है कि सिरमौर के पांवटा साहिब के आपदा प्रभावित बांगरन गांव में ही मदद की जाएगी।
बैठक में शामिल हरप्रीत सिंह रत्न, तरसेम सिंह सगी, गुरविंदर सिंह गोपी, मनीष तोमर, इंद्रजीत
सिंह मिक्का, नसीम बानो अंसारी, नुसरत अली काशमी, सतिंद्र संधु, रंजीत कौर रानी, हरप्रीत सिंह खालसा, हरजीत सिंह, संत मानी सिंह, बूटा सिंह, कमलजोत ने अपने विचार रखे। पंजाब में अमृतसर जिले के रामदास तहसील के अजनाला के पास डेरा बाबा नानक के नजदीक स्थित आपदा प्रभावित
कुरालीया गांव को गोद लिया है। इस गांव के लिए शीघ्र ही मदद की पहली खेप 28 सितंबर तक पहुंचाई जाएगी। पहली मदद के लिए बैठक में चर्चा की गई। बाढ़ राहत के लिए लगभग 1,50,000 रुपये से अधिक दान नकद राशि एकत्रित हुई है। हिमाचल में पांवटा साहिब के आपदा प्रभावित बांगरन में भी
मदद की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया कि हर पंचायत में अभियान चला कर राहत एकत्र की जाएगी जो भी वस्तु या नकद राशि एकत्र होगी। समिति के खाते में राशि जमा करके जरूरत अनुसार मदद पूरे वर्ष भर भेजी जाएगी।
इस अवसर पर संत मानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, इंदरजीत सिंह मीका, हरजोत सिंह समेत विभिन्न धर्म समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संवाद