फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ग्रामीण स्कूल सफाई में अव्वल, पढ़ाई में औसत

विज्ञापन
खोड़ोवाला स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची उपनिदेशक गुणवत्ता व अन्य। स्रोत विभाग 
विज्ञापन
उच्च पाठशाला गोजर के बच्चे सवालों का नहीं दे पाए जवाब
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल गोजर में पढ़ाई अच्छी, बच्चों ने फटाफट दिए उत्तर

खोड़ोंवाला में पढ़ाई औसत, सफाई व्यवस्था रही एकदम चाक चौबंद

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में सफाई व्यवस्था अच्छी और बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं है। जिला उपनिदेशक (गुणवत्ता) रीटा गुप्ता के स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद ये खुलासा हुआ है। जिन स्कूलों में पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया है, उन स्कूलों के शिक्षकों को उपनिदेशक ने कठोर शब्दों में चेतावनी देते हुए पढ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक (गुणवत्ता) रीटा गुप्ता ने टीम के साथ जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय उच्च पाठशाला गोजर, प्राथमिक पाठशाला गोजर, राजकीय उच्च पाठशाला खोड़ोवाला और प्राथमिक पाठशाला खोड़ोवाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपनिदेशक ने स्कूलों की सफाई, पढ़ाई और अन्य प्रावधानों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखने के लिए उनसे पढ़ाई और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि उच्च पाठशाला गोजर में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं है। बच्चे सवालों के सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। इस पर उपनिदेशक ने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को कड़े शब्दों में बच्चों को सही तरीके से पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
प्राथमिक पाठशाला गोजर में शिक्षा का स्तर बेहतर पाया गया। यहां बच्चों ने सवालों के जवाब उत्साह के साथ फटाफट दिए। उपनिदेशक ने बच्चों की हौसलाअफजाई की और शिक्षकों की भी प्रशंसा की।
इसके बाद टीम ने खोड़ोवाला उच्च एवं प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में शिक्षा का स्तर औसत पाया गया, जबकि सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी रही। इसके लिए उपनिदेशक (गुणवत्ता) ने दोनों स्कूलों के शिक्षकों की प्रशंसा की और पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला स्तर पर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इससे पहले उपनिदेशक टीम के साथ बकरास शिक्षा खंड के कोटापाब, बायला गुजरौण और बहराल प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण कर चुकीं हैं। कोटापाब स्कूल में बच्चों का शैक्षणिक स्तर निम्न पाया गया। बायला गुजरौण में भी औसत से कम रहा, जबकि बहराल स्कूल में बच्चों का स्तर संतोषजनक पाया गया। इसके अलावा नौरंगाबाद स्कूल में दसवीं के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। इस औचक निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक की टीम में एकता शर्मा, अंजनी चौहान, अर्चना और प्रवीण भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें