पुरुवाला (सिरमौर)। गोरखुवाला क्षेत्र के एक साधारण परिवार की 21 वर्षीय पायल इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रही है। स्थानीय निवासी गोपाल सिंह की बेटी पायल फेफड़ों (लंग्स) और किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित है।
परिवार की ओर से अब तक इलाज पर लगभग 10 लाख खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन पायल को प्रतिदिन कई ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ रही है, जिससे आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। पायल के पिता गोपाल सिंह पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से काम बंद होने के कारण परिवार की आय पूरी तरह प्रभावित हुई है। परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनका पालन-पोषण भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
इस कठिन समय में समाजसेवी एवं मजदूर नेता ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से पायल के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग 72174-62378 और अकाउंट नंबर 89051700009948, खाता धारक माता बबली देवी, ग्रामीण बैंक, आईएफएससी कोड पीयूएनबीओएचपीजीबी04 पर आर्थिक मदद दे सकते हैं।