फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आरटीआई एक्टिविस्ट्स की समस्याओं पर किया विचार मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट्स संघ पांवटा इकाई की बैठक आयोजित
विज्ञापन

एक्टिविस्ट्स संघ पांवटा इकाई के प्रधान चतर सिंह ने की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश आरटीआई एक्टिविस्ट्स संघ पांवटा इकाई की बैठक अध्यक्ष चतर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक्टिविस्ट्स को पेश आने वाली दिक्कतों और विभिन्न मांगों पर विचार मंथन किया गया।
बैठक में आरटीआई एक्टिविस्ट्स संघ महासचिव विजय कुमार चौहान ने पिछले माह की कार्यवाही का अवलोकन प्रस्तुत किया। बैठक में अरविंद गोयल ने कहा कि एक अधिकारी से मांगी गई जानकारी को निजी जानकारी बताया गया। इसमें निर्णय भी दे दिया गया। जबकि इस अधिकारी के कार्यकाल में की गई सरकारी कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी गई थी। इस बारे में फेडरेशन की ओर से आरटीआई विशेषज्ञ अधिवक्ता से सलाह मांगी गई है।
विज्ञापन

एक्टिविस्ट्स संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि एक मीटर के बारे में बिजली बोर्ड से जानकारी मांगी गई थी, इसमें कहा गया कि मीटर एचपीएसईबीएल का नहीं है। उसका संतोषजनक उतर मिल गया है। इसी आधार पर उन पर लगाया गया जुर्माना और कनेक्शन काटना गलत है। इस बारे में बैठक में चर्चा की गई। बैठक में वार्ड-9 में सिविल कार्य के लिए एमसी पांवटा ने बिजली बोर्ड को 22 हजार रुपये जमा किए हैं लेकिन कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके लिए आरटीआई एक्टिविस्ट्स संदीप शर्मा ने आरटीआई से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर चतर सिंह, विजय कुमार, अरविंद गोयल, एनडी सरीन, सरिता गर्ग, एमएस कैंथ, संदीप शर्मा, विजय गोयल, मिला राम, एकांत गर्ग, शांति स्वरूप गुप्ता और हरशरण शर्मा समेत आरटीआई संघ पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें