फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब 400 जरूरतमंद विद्यार्थियों को देगा गर्म स्वेटर

विज्ञापन
मनीष जैन, अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन
विज्ञापन
महीपुर, मोगीनंद और मलगांव स्कूल में होगा वितरण कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन दीपावली से पहले जिले के तीन सरकारी स्कूलों के 400 जरूरतमंद विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित करेगा। रोटरी क्लब के प्रधान रोटेरियन मनीष जैन ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव, राजकीय उच्च विद्यालय महीपुर और राजकीय उच्च विद्यालय मोगीनंद से अनुरोध पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें बताया गया था कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उन्हें स्कूल ड्रेस के स्वेटर की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महीपुर के 137 और मोगीनंद के 175 विद्यार्थियों के अलावा शेष राजकीय उच्च विद्यालय मालगांव के विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए जाएंगे। मनीष जैन ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस प्रोजेक्ट का असली उद्देश्य है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि जब रोटरी परिवार एकजुट होकर कार्य करता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें