फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी और इनरव्हील क्लब ने दोसड़का गोशाला में की गोसेवा

विज्ञापन
रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब नाहन ने संयुक्त कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
-दलिया दिया, पक्षियों के लिए लगाए घोंसले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब नाहन ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से दोसड़का गोशाला में गोसेवा और पक्षी संरक्षण की पहल की। इस दौरान गोशाला में गायों के लिए चारा, गुड़ और दलिया उपलब्ध करवाया गया। वहीं, पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने के उद्देश्य से उनके लिए घोंसले भी लगाए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष संदीप शर्मा, रोटेरियन श्याम लाल खिंदरी, इनरव्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिया शर्मा, संजना सैनी, ममता अग्रवाल और मोनिका गर्ग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब सदस्यों ने कहा कि गोसेवा, पक्षी संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इस पहल का उद्देश्य जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
दोनों क्लबों ने भविष्य में भी समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें