फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक धर्म व व्यक्तिगत देखभाल की दी जानकारी, सैनिटरी पैड भी किए वितरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।
रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने राजकीय कन्या विद्यालय पंजाहल में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अमित अत्री ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता व व्यक्तिगत देखभाल को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें इस बारे जागरूक होने की जरूरत है और शर्म को पीछे छोड़कर स्वच्छता को अपनाना चाहिए। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान 140 छात्राओं को क्लब की तरफ से सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर परियोजना अध्यक्ष रोटेरियन ओमवीर सिंह, रोटेरियन अशरफ अली सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें