फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब पांवटा साहिब की इंस्टॉलेशन सेरेमनी 19 जुलाई को

विज्ञापन
रोटरी क्लब पांवटा साहिब की बैठक में इंस्टालेशन सेरेमनी पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी व सदस्य। स्र
विज्ञापन
कार्यक्रम में रोटरी की नई टीम संभालेगी कार्यभार
विज्ञापन

पांवटा साहिब में हुई बैठक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष यशपाल धीमान ने की। इसमें रविवार, 19 जुलाई को निजी होटल में होने वाले इंस्टॉलेशन सेरेमनी कार्यक्रम और भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में महासचिव रक्षित अग्रवाल ने पिछले माह की कार्रवाई पढ़कर सुनाई। इसमें रोटरी में शहर के कुछ मुद्दों पर चर्चा की गई। खासकर इंस्टॉलेशन सेरेमनी को रोटरी द्वारा मनाए जाने पर सहमति बनी। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता चंडीगढ़ मुख्य अतिथि होंगे। नए अध्यक्ष रोटरी क्लब विधिवत कार्यक्रम में कार्यभार संभाला जाएगा।
विज्ञापन

जुलाई महीने में पौधरोपण करने के बारे में भी चर्चा हुई। इसमें एक स्कॉलर होम स्कूल व गुरु नानक मिशन स्कूल में इस वर्ष रोटरी के माध्यम से पौधे लगाए जाएंगे। दो दिव्यांग व्यक्तियों को भी इसी माह में व्हीलचेयर का वितरण किया जाएगा। बैठक के दौरान रोटरी क्लब के को-चेयरमैन शांति स्वरूप गुप्ता का जन्मदिन भी मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शांति स्वरूप गुप्ता, कविता गर्ग असिस्टेंट गवर्नर, एनपीएस सहोता, डॉ. एनपीएस नारंग, कलवंत सिंह चौधरी, डॉ. प्रवेश सबलोक, रक्षित अग्रवाल महासचिव, राहुल गर्ग, गौरव खपरा कैशियर, राकेश गर्ग, अरुण शर्मा, सुनीता शर्मा, राकेश रहल, रिपूदमन सिंह कालरा, महेश खुराना और कृष्ण चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें