फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोटरी क्लब ने नेहली स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर सेट

विज्ञापन
नेहली स्कूल को  कंप्यूटर भेंट करते रोटरी ब्लब नाहन के पदा​धिकारी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने नेहली स्कूल को भेंट किया कंप्यूटर सेट
कार्यक्रम के दौरान स्कूल को गोद लेने की घोषणा भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। सामाजिक कार्यों मेंं अग्रणी रोटरी क्लब नाहन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहली को कंप्यूटर सेट भेंट किया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य से कंप्यूटर की आवश्यकता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ, जिसे जिला गवर्नर रोटेरियन राज पाल सिंह के समक्ष रखा गया था।
सुरेश शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि पैसे की कमी के कारण कोई भी बच्चा अच्छी पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्लब के पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि स्कूल की अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। इस बारे में स्कूल स्टाफ को सूचित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्लब ने यह स्कूल गोद लेने की भी घोषणा की। रोटेरियन बीआर कक्कड़ ने विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य आशीष शर्मा एवं स्टाफ सदस्य ने इस कार्य के लिए रोटरी क्लब नाहन का आभार व्यक्त किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें