फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में 29 को सजेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक नामचीन कंपनियां भाग लेंगी। इस मेले में लगभग 1,000 युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई नाहन के प्रांगण में स्थित सिटी लाइवली हुड सेंटर में होगा। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर की बड़ी कंपनियां जिनमें सन फार्मा, बीईफार्मा, मैनकाइंड, एएनएफ लाइएफ साइंस, वर्धमान व मैसर्स यूनाइटेड बिस्किट कंपनियां भाग लेंगी।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस मेले में अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के अनुसार 10,500 से लेकर 60,000 प्रतिमाह तक वेतन तय होगा। उन्होंने बताया कि इस मेले में आठवीं, दसवीं, 12वीं, बीटेक, बीएससी, एमएससी, आईटीआई, बीफार्मा, एमफार्मा व डिप्लोमा होल्डर युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें