फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोहड़ू-पांवटा बस सेवा 11 महीने के बाद हुई बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोनहाट (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन रोहड़ू डिपो की ओर से संचालित रोहड़ू-पांवटा बस सेवा 11 महीने के बाद शुरू हो गई है। इस बस के बंद होने से रोहड़ू, कोटखाई, जुब्बल, त्युनी के साथ-साथ धार्मिक स्थल हनोल और हाटकोटी जाने वाले यात्री खासे परेशान थे।

ग्रामीणों को मिनस जाकर उत्तराखंड के निजी वाहन में सफर करना पड़ रहा था जो कि जोखिम भरा होने के साथ-साथ खर्चीला साबित हो रहा था। 11 महीने से इस बस के बंद होने से सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के सतौन, कफोटा, शिलाई, रोनहाट, गत्ताधार क्षेत्र के साथ-साथ जिला शिमला के धार, चांदना, गुम्मा क्षेत्र के ग्रामीणों को एकमात्र बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा था। अब बस चलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इस बस के फिर से संचालित होने से उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र के श्रद्धालुओं को शिलाई के पश्मी गांव में विराजमान चालदा महाराज के दर्शन करने के लिए राहत मिलेगी। रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि रोहडू-पांवटा बस रूट को फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


बाक्स

अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान के प्रयास लाये रंग

शिलाई। शिलाई क्षेत्र के शिरी-क्यारी गांव निवासी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान ने राज्य सरकार और हिमाचल परिवहन निगम के समक्ष यह मामला मजबूती से रखा। इनके प्रयासों से यह बस बहाल हो पाई। उन्होंने बस सेवा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें