फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राजगढ़ अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर जताई चिंता

विज्ञापन
राजगढ़ अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेते अ​धिकारी व सदस्य। स्रोत विभाग
विज्ञापन
-रोगी कल्याण समिति की बैठक में पार्किंग, जलभराव और क्षतिग्रस्त रास्तों का मुद्दा भी उठा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। नागरिक चिकित्सालय राजगढ़ में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मामला रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रमुखता से उठा। समिति की बैठक एसडीएम एवं अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, विभिन्न समस्याओं और समिति की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मनोनीत सदस्य शकुंतला प्रकाश ने अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों पर चिंता जताते हुए पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

अस्पताल की पार्किंग समस्या पर भी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा बरसात के दौरान परिसर के कुछ हिस्सों में पानी जमा होने और कई स्थानों पर रास्ते क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया गया। बैठक में संबंधित स्थानों की मरम्मत के लिए अनुमान तैयार करवाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल भवन के रंग-रोगन के लिए लोक निर्माण विभाग को भी अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल प्रशासन की समस्याओं का सामूहिक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं बीडीओ राजगढ़ उमेश शर्मा, बीएमओ डॉ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सिम्मी शर्मा, शकुंतला प्रकाश, रणबीर ठाकुर और प्रधानाचार्य प्रेम चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
बॉक्स
12.14 लाख रुपये शेष, 42.60 लाख का बजट मंजूर
वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण बैठक में रखा गया। समिति के पास वर्ष की शुरुआत में 10,11,857 रुपये का प्रारंभिक शेष था। वर्ष के दौरान 33,94,861 रुपये की आय प्राप्त हुई, जिससे कुल उपलब्ध राशि 44,05,944 रुपये रही। इसमें से 31,91,672 रुपये खर्च किए गए और वर्ष के अंत में 12,14,258 रुपये शेष रहे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 42.60 लाख रुपये का अनुमानित बजट स्वीकृत किया गया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें