राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से स्पर्धाएं आयाजित
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में सड़क सुरक्षा क्लब ने संयोजक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित कीं। इसमें 25 छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर निर्माण स्पर्धा में सोनिका तृतीय वर्ष की छात्रा ने पहला, हितेश ने दूसरा और सुनाक्षी ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन में शुभम ने पहला, मनीष ने दूसरा और नेहा ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
छात्रों ने इन स्पर्धाओं और जागरुकता कार्यक्रम से ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, पैदल यात्री सुरक्षा और सड़क पर संयम और सतर्कता जैसे विषयों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में आईक्यूएसी संयोजक प्रो. संदीप कुमार कनिष्क, डॉ. सरिता, प्रो. ओमप्रकाश आदि ने निर्णायक की भूमिका अदा की।