फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.32 करोड़ से विकसित होगा नौहराधार-चूड़धार ट्रेक रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल सरकार की नई राहें, नई मंजिलें, योजना के तहत जिले में प्रसिद्ध नौहराधार-चूड़धार ट्रैक रूट को 3 करोड़ 32 लाख रुपये से विकसित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. आरके परुथी ने चूड़धार दौरे से लौटने के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि यह योजना अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए बनाई गई है। जिले मेें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस योजना के अंतर्गत नौहराधार-चूड़धार ट्रैक रूट का चयन किया गया है। इस रूट में पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्राम स्थलों, कैफेटेरिया, सार्वजनिक सुविधाओं, रूट चिन्ह जैसी बुनियादी सुविधाओं को विकसित कर चूड़धार यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस 14 किलोमीटर लंबे ट्रैक रूट को विकसित करने के लिए 3 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि को मंजूरी के लिए भेजा है। नौहराधार से चूड़धार तक ट्रैक मार्ग के विकास के लिए वर्षाशालिका, हाथ रेलिंग और ट्रैकर हट का निर्माण किया जाएगा। डॉ. परुथी ने बताया कि चूड़धार धार्मिक, पर्यटन और प्रकृति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह वास्तव में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहां हर साल स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और ढाबा मालिकों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को इकट्ठा करने और पॉलीब्रिक्स बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले साल चूड़धार ट्रैक को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें