नौहराधार (सिरमौर)। नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि एनपीएस कर्मचारी संघ की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी खंडों के अध्यक्ष के परामर्श एवं विभिन्न सदस्यों की कार्यक्षमता और सक्रिय भागीदारी के मद्देनजर संघ के सदस्यों को उत्तरदायित्व सौंपा गया है, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीश परमार, दिनेश शर्मा को महासचिव, हरदेव ठाकुर को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र तोमर को मुख्य सलाहकार, जोगीराम कन्याल को मुख्य संरक्षक, महिला विंग में मैना भलूनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्चना ठाकुर को उपाध्यक्ष, तनूजा खंडूजा को महासचिव, पूनम ठाकुर को सहसचिव, सुशील गौतम को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जिंटा को मुख्य योजनाकार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सागर सिंह को मीडिया प्रभारी, प्रीतम सिंह ठाकुर को संगठन सचिव, प्रवीण शर्मा को सह प्रेस सचिव, सुरेंद्र नेगी को सह मीडिया प्रभारी, हिमांशु चौहान को सह प्रचार सचिव, दिनेश सूर्या को अनुशासन समिति प्रभारी के अलावा सुनील तोमर, दीवान सिंह, जोगेंद्र सिंह और ऋषिपाल को राज्य कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया है।