फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छह साल से पक्की सड़क का इंतजार, गड्ढों से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल से पक्की सड़क का इंतजार, गड्ढों से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

एनएच-707 से सटे नारीवाला के ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित, व्यवस्था परिवर्तन मंच ने लोनिवि को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच-707 के साथ लगते नारीवाला गांव में ग्रामीण करीब छह साल से सड़क पक्की होने का इंतजार कर रहे हैं। शिव मंदिर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारीवाला होते हुए चौधरी बस्ती तक करीब 800 मीटर सड़क स्वीकृत होने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ है। बरसात में सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

व्यवस्था परिवर्तन मंच सिरमौर के बैनर तले नारीवाला के युवा सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत समिति सदस्य सुदेश कुमारी, वार्ड सदस्य परमानंद और धर्मपाल ने विभाग को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़क के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क पक्की होने तक नियमित रूप से गड्ढों को बजरी आदि से भरा जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। विभागीय अधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यवस्था परिवर्तन मंच के जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, सुरेंद्र पाल, संजीव कुमार, रिंकू, कुलबिंद्र, देवेंद्र, सुभाष चौधरी सहित अन्य युवा सदस्य मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें