फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा क्षेत्र की संपर्क सड़कें बदहाल, गड्ढों और जलभराव से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब मंडल की बदहाल संपर्क सड़के। संवाद
विज्ञापन
गोजर–डाकपत्थर, तारुवाला–बेहड़ेवाला और देवीनगर–रामपुरघाट मार्गों पर छोटे वाहनों का चलना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन

करोड़ों का राजस्व देने वाले रामपुरघाट औद्योगिक क्षेत्र की सड़क भी जर्जर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र की कई प्रमुख संपर्क सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। पिछले वर्ष की बरसात के बाद से इन सड़कों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ और अब मानसून शुरू होने के साथ लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

गोजर-डाकपत्थर, तारुवाला-बेहड़ेवाला और देवीनगर-रामपुरघाट मार्गों पर जगह-जगह बने गड्ढों और हल्की बारिश में होने वाले जलभराव के कारण छोटे वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले इन मार्गों पर पैचवर्क तक नहीं किया गया। मौसम साफ रहने पर टूटी सड़कों से धूल के गुबार उड़ते हैं, जबकि बारिश होते ही गड्ढों में भरी गई मिट्टी बह जाती है और सड़कें फिर से बदहाल हो जाती हैं।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य जयप्रकाश तोमर सहित अखिल शर्मा, ओम प्रकाश, हरजीत सिंह, नेतर पुंडीर, रामचंद्र और राजेश कुमार ने बताया कि एमडीआर समेत कई संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हैं। विभाग द्वारा गड्ढों में पत्थर और गिट्टी भरने की औपचारिकता की जाती है, लेकिन बारिश के बाद यह सामग्री बाहर निकल जाती है और सड़कें पहले जैसी हो जाती हैं।
मनोज कुमार और अचल शर्मा ने बताया कि आंजभोज क्षेत्र की अधिकांश संपर्क सड़कें अनदेखी का शिकार हैं। अंबोया-बनौर मार्ग, तारुवाला-बेहड़ेवाला, बेहड़ेवाला-कुंजा तथा परशुराम चौक से बेहड़ेवाला और किलौड़ तक जिला मुख्य मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। उनका कहना है कि विभाग गड्ढों में मिट्टी भर देता है, जिससे धूल उड़ती है और बारिश में मिट्टी बह जाने से समस्या फिर जस की तस हो जाती है।
सिरमौर क्रशर संघ के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि रामपुरघाट औद्योगिक क्षेत्र और क्रशर जोन से प्रदेश सरकार को हर वर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद कुंजा मतरालियों से रामपुरघाट तक की सड़क बदहाल है। पिछली बरसात में मार्ग कई स्थानों से उखड़ गया था और अब दोबारा बारिश शुरू होने से ट्रांसपोर्टरों को आवागमन में दिक्कतों के साथ वाहनों की टूट-फूट से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्यकांत सेमवाल ने बताया कि फिलहाल क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद संबंधित सड़कों पर टॉरिंग और डामरीकरण (पैचवर्क) का कार्य कराया जाएगा।-

लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब मंडल की बदहाल संपर्क सड़के। संवाद

लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब मंडल की बदहाल संपर्क सड़के। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें