पांवटा साहिब क्षेत्र के 75 और 80 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक सम्मानित होंगे
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई का वार्षिक सम्मान समारोह 9 दिसंबर को होगा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होने वाले समारोह में 75 और 80 वर्ष आयु पूरे कर चुके वरिष्ठ सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।
पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि इस समारोह के मुख्यातिथि जयगोपाल सिंह (एनडीएसआई) और विशिष्ट अतिथि कन्या स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद होंगे। इस मौके पर 75 व 80 वर्ष आयु पूरे कर चुके सेवानिवृत्त शिक्षकों को विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा।
संवाद