इस वर्ष 13 दिसंबर को सम्मान समारोह का होगा आयोजन : सैनी
हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवा निवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा इकाई की
बैठक पांवटा इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबित एरियर, चिकित्सा बिलों की अदायगी और पेंशन बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगोंं पर चर्चा की गई। पांवटा इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह सैनी और महासचिव सुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया गया कि सरकार ने मई 2025 में तीन फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा की थी।
इसका अब तक भी लाभ नहीं मिल सका है। ऐसा इतिहास में प्रथम बार हुआ है। बैठक में मांग उठाई गई कि जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन की बकाया राशि, चिकित्सा बिलों की अदायगी, महंगाई भत्ते की बकाया राशि, कम्युटेसन की समय अवधि को 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष किया जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। बैठक में 65, 70 और 75 आयु वर्ग में मिलने वाली वेतन वृद्धियों को मूल वेतन में शामिल किया जाए।
इस दौरान हर वर्ष दिसंबर माह में होने वाले सम्मान समारोह पर विचार मंथन किया गया। इसमें 75 व 80 वर्ष आयु पूरी करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस बार 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 8 नवंबर को बैठक होगी। बैठक के दौरान हाल ही में स्वर्गवास हुए सेवानिवृत्त अध्यापकों स्व. संजीव नोटियाल, स्व. प्रकाश चंद, स्व. रानी कौर व स्व. रमेश चंद को याद करते हुए भावभीनी पुष्पांजलि दी गई।
इस अवसर पर श्याम चंद शर्मा, सुरजीत सिंह, केएस गतवाल, रविंद्र कुमार, भूषण कुमार, तारा चंद मेहता, कल्याण सिंह, अश्मीर मोहम्मद, दिलबाग सिंह, नरेंद्र नाथ, खेम चंद, राजेंद्र गुप्ता, आरपी शर्मा, नरेंद्र शर्मा, हरदेव सिंह, याद राम, एमएल ढींगरा, शरीफ मोहम्मद, खजान सिंह, बालक सिंह, संत राम और मंगत राम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
..