फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद शर्मा को मिलेगा ओपीएस का लाभ

विज्ञापन
गोविंद शर्मा
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षक गोविंद शर्मा को मिलेगा ओपीएस का लाभ
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू होने के बाद अब इसका लाभ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलना शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग पच्छाद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक गोविंद शर्मा भी इस पेंशन के हकदार बने हैं। उन्हें बाकायदा आधिकारिक तौर पर कागजात जारी किए गए हैं। इसका लाभ उन्हें एक जनवरी 2024 से मिलना शुरू होगा।
गोविंद शर्मा शिक्षा विभाग से 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद उन्हें करीब 6,000 रुपये पेंशन न्यू पेंशन योजना के तहत मिलने वाली थी लेकिन ओपीएस लागू होने के बाद अब उन्हें 35,000 बेसिक पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोविंद शर्मा शिक्षा खंड सराहां में बतौर एचटी तैनात थे। पूर्व में भारतीय सेना और उसके बाद शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले गोविंद शर्मा ने ओपीएस मिलने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने तमाम कर्मचारी संगठनों का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने ओपीएस की लड़ाई के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें