फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: देवताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण देने पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
प्राचीन जामू मंदिर में देवताओं को भेंट अर्पित कर रेणुकाजी मेले का निमंत्रण देते तहसीलदार जयसिंह
विज्ञापन
चांदी के सिंहासन पर ददाहू पहुंचेंगे भगवान परशुराम
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में शिरकत करेंगे चार देवता

योगेन्द्र अग्रवाल

ददाहू ( सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में इस मर्तबा भी चार देवता अपनी हाजिरी भरेंगे। जिला प्रशासन की ओर से मेले में शिरकत करने वाले देवताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण (न्योता) भेजा गया। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारी मेले में अपनी हाजिरी भरने वाले चारों देवताओं को निमंत्रण देने उनके देवस्थल पहुंचे।

परंपरा के अनुसार आसपास के इलाकों से चार देवता ही अपनी हाजिरी भरने रेणुका आते हैं। इनको प्रशासन की ओर से व्यक्तिगत तौर पर बुलावा भेजा जाता है। स्थानीय भाषा में इस परंपरा को न्यौंग (निमंत्रण) देना कहा जाता है। मान्यता है कि बिना निमंत्रण के देवता मेले में हाजिरी नहीं भरते।
विज्ञापन


भगवान परशुराम के प्राचीन और प्रसिद्ध जामू व सैनधार क्षेत्र के कटाह मंदिर के लिए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर अपने अन्य कर्मचारी के साथ शनिवार को देवता की भेंट लेकर उनके द्वार (मंदिर) पहुंचे। वहीं महासू देवता मंदिर का तहसीलदार कमरऊ व कानूनगो को निमंत्रण का जिम्मा सौंपा गया। मंडलाह स्थित परशुराम मंदिर के लिए तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार और कानूनगो को भेंट सहित देवताओं को निमंत्रण देने भेजा गया है।

प्रशासनिक अधिकारी इन मंदिरों व देव स्थलों में जाकर देवताओं को भेंट के साथ निमंत्रण प्रदान करके रेणुका मेले में आने का व्यक्तिगत न्योता देकर लौटे। यह चारों देवता 31 अक्तूबर की सुबह ददाहू में पहुंचेंगे। रेणुका विकास बोर्ड की ओर से अधिकारियों को चावल, गुड़ की भैली, नारियल, शुद्ध घी व मिठाई सहित देवताओं की भेंट उनके चरणों में अर्पित करने भेजा गया है। भगवान परशुराम मंदिर जामू के पुजारी चेतराम ने देवताओं की भेंट स्वीकार करते हुए अधिकारियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि देवताओं को व्यक्तिगत बुलावा (निमंत्रण) भेजा गया है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को यह चारों देवता मेले में अपनी हाजिरी भरेंगे। इसके साथ ही पांच दिन तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का आगाज होगा। इस मौके पर भगवान परशुराम सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व भगवान परशुराम के मुख्य कारदार विरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें