फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरित मेले के रूप में आयोजित होगा रेणुका मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने व्यापारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू(सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला इस बार हरित मेले (ग्रीन फेयर) के रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर मेला अधिकारी एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने शुक्रवार सुबह मेले का दौरा करके दुकानदारों को पॉलिथीन इस्तेमाल न करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान प्लास्टिक कचरा और पॉलीथिन आदि के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, वहीं स्नान घाट, परिक्रमा मार्ग और मेला स्थल में जगह-जगह कूड़ेदान लगाए गए हैं ताकि मेलार्थियों की ओर से गंदगी को मेला क्षेत्र में न फेंका जा सके। उन्होंने कहा कि रेणुका झील में शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को अपने गंदे व गिले वस्त्रों को स्नान घाट पर छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष प्रदेश उच्च न्यायालय की एक टीम ने रेणुका मेला मैदान में फैली गंदगी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई थी। इसे लेकर जिला प्रशासन इस मर्तबा हरकत में दिखाई दिया। एसडीएम ने सभी व्यापारियों को मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही प्लास्टिक से बने डोने, चम्मच गिलास के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध भी लगाया। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, डीएसपी संगड़ाह मुकेश डड्वाल, सीईओ भरत सिंह ठाकुर व एसएचओ प्रियंका चौहान सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें