फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेले में छह दिन होगी मां रेणुकाजी की आरती, देसी घी के 500 दीये किए जाएंगे प्रवाहित

विज्ञापन
रेणुकाजी में महाआरती के लिए देसी घी को एसडीएम नाहन को सौंपते कार्यालय कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
महाआरती के लिए एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने दान किया 40 किलोग्राम शुद्ध घी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर) अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में छह दिन मां रेणुकाजी की महाआरती होगी। वहीं 500 देसी घी के दीये झील में प्रवाहित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां चल रहीं हैं। सुबह के समय हवन यज्ञ किए जाएंगे। संस्कृत कॉलेज नाहन के आचार्य और विद्यार्थी इस कार्य को पूरा करेंगे।

पहली मर्तबा आयोजित की जा रही संध्या आरती के लिए श्रद्धालु खुलकर आगे आ रहे हैं। मेले के दौरान प्रतिदिन शाम छह बजे पवित्र रेणुका झील में शुद्ध घी के मिट्टी के दीये प्रवाहित करके संध्या कालीन महाआरती की जाएगी। शनिवार को एसडीएम कार्यालय नाहन के कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर 40 किलोग्राम देसी घी दान करके रेणुका भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की यह मुहिम रंग लाती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी श्रद्धालु शुद्ध घी दान करके रेणुका माता महाआरती का हिस्सा बन सकता है। उन्हें अपने ही कार्यालय के कर्मचारियों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया। उन्होंने मेला क्षेत्र में अनाज को निर्धारित ड्रमों में डालने का आग्रह भी किया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें