फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विस्थापितों ने एचपीपीसीसएल की रखी शर्तों का विरोध किया

विज्ञापन
रेणुकाजी बांध प्रबंधन के अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्य।
विज्ञापन
-ददाहू में रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन


-दो टूक कहा, शर्तें हटाने के बाद भी विस्थापित देंगे हल्फनामा
संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को ददाहू में हुई जिसकी अध्यक्षता रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने की। इस दौरान विस्थापितों ने भाग लेकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया। बैठक का मुख्य मुद्दा विस्थापित परिवारों की सूची रहा।

समिति के प्रेस सचिव योगी ठाकुर ने बताया कि 2 मार्च को हुई पिछली बैठक में समिति ने प्रशासन और सरकार को 20 दिन का समय दिया था, जिसमें करीब 150 गृहविहीन परिवारों की सूची जारी करने की मांग की गई थी। अब यह सूची जारी कर दी गई है, जिससे विस्थापितों में आंशिक संतोष है। उन्होंने सूची जारी करने पर रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले शिमला में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की थी, जिसके बाद जल्द सूची जारी करने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एचपीपीसीएल की ओर से रखी गई शर्तों पर कड़ा विरोध जताया गया। योगी ठाकुर ने कहा कि हल्फनामा (एफिडेविट) के लिए मांगी जा रही शर्तों में सीरियल नंबर 16 और 7 को हटाया जाना जरूरी है। जब तक इन शर्तों को नहीं हटाया जाएगा, तब तक कोई भी विस्थापित परिवार हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन को हल्फनामा (एफिडेविट) नहीं देगा। विस्थापितों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें एचपीपीसीएल की ओर से प्रस्तावित न तो मकान स्वीकार हैं और न ही जमीन। उनका कहना है कि चिह्नित की गई जमीन रहने योग्य नहीं है और अधिकांश विस्थापित इसे पहले ही नकार चुके हैं।

इस अवसर पर मुख्य सलाहकार पूर्ण चंद शर्मा, फाउंडर सदस्य विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुखचैन ठाकुर अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें