फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जुलूस निकाल रेणुका भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

जुलूस निकाल रेणुका भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
तीन राज्यों में जीत पर आतिशबाजी चलाई और प्रधानमंत्री को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर रेणुका भाजपा ने ददाहू बाजार में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके जहां अपनी खुशी जाहिर की वहीं विजय जुलूस निकाल कर इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।
रेणुका भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में अपार मतों से हुई भाजपा की जीत से केंद्रीय संगठन और पार्टी को अधिक मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नारायण सिंह, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर (खूडी), मंडल उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य रमन ठाकुर, ददाहू पंचायत के उप प्रधान विजयपाल, अरुण गर्ग, अनिल ठाकुर, निर्मला भारद्वाज सहित रेणुका भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें