हनुमान मंदिर गोरखुवाला में श्रीखंड रामचरित मानस का पाठ भी होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। प्राचीन हनुमान मंदिर गोरखुवाला में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च से दो अप्रैल तक हनुमान मंदिर सेवा समिति गोरखुवाला, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। सुबह करीब 11 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई, जो गोरखुवाला, दुधला और पुरूवाला चौक होते हुए करीब चार किलोमीटर की परिक्रमा कर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कथा आचार्य प्रदीप सारस्वत ने बताया कि कथा के दौरान श्रीखंड रामचरित मानस का पाठ भी किया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक होगी। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद